फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hygienists hit by truck, killed

ट्रक की चपेट में आया सफाई कर्मी, मौत

Mon, 02 Jan 2017 11:31 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 02 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hygienists hit by truck, killed
अनिल कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के बरईटोला के पास सोमवार को बाइक से डीपीआरओ कार्यालय आ रहे सफाई कर्मी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर डीपीआरओ समेत अन्य सफाई कर्मी यूनियन के नेता मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी दुबर प्रसाद का पुत्र अनिल कुमार गोंड (33) संतकबीरनगर जिले के डीपीआरओ कार्यालय में सफाई कर्मी के पद तैनात थे। सोमवार को वह गोरखपुर से बाइक से कार्यालय आ रहे थे। अभी वह खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरईटोला के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर डीपीआरओ और सफाई कर्मचारियों ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घर के लोग एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में सहजनवां के पास उनकी मौत हो गई। मृतक के घरवाले उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल के मौत की सूचना पर डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, सफाई कर्मचारी संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद चौहान, एडीओ पंचायत दिनेश राय, एडीओ प्रकाश त्रिपाठी, सभाजीत यादव, उदय राज, राममिलन गौड़, सतेंद्र श्रीवास्तव, अनिल सिंह, कुलदीप मौर्य आदि सफाई कर्मचारी नेता मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। सभी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के घरवालों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed