{"_id":"5797af184f1c1b890221ef0f","slug":"hiyuwa-burnt-an-effigy-of-the-president-of-the-peace-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा ने पीस पार्टी के अध्यक्ष का पुतला जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हियुवा ने पीस पार्टी के अध्यक्ष का पुतला जलाया
sant kabir nagar
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
हियुवा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मेंहदावल बाईपास चौक पर डॉ. अयूब का पुतला जलाया।
- फोटो : अमर उजाला
निषाद समाज की रैली में सांसद और महंत आदित्यनाथ को आतंकवादी कहने वाले पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब के खिलाफ हियुवा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। नाराज हियुवा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मेंहदावल बाईपास चौक पर डॉ. अयूब का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक पर मुकदमा दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग किया। बाद में तहसीलदार को कार्यकर्ताओें ने ज्ञापन दिया।
हियुवा कार्यकर्ता दोपहर बाद जिलाध्यक्ष टुनटुन राय के नेतृत्व में मेंहदावल बाईपास चौक पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद डॉ. अयूब का पुतला जलाया। इस मौके पर हियुवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए उन्होंने महंत आदित्यनाथ को आतंकवादी कह डाला। यदि डॉक्टर अयूब के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो कार्यकर्ता आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। हियुवा कार्यकर्ताओं की मांग पर तहसीलदार वहां पहुंचे और ज्ञापन लिया। पुतला जलाने वालों में आनंद शंकर पाठक, राजू उपाध्याय, श्याम नारायण तिवारी, सुभम राय, पंकज दुबे, विजय कुमार, रंजीत, जितेंद्र, नागेश सैनी आदि शामिल रहे।