फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   five huts and crops fired

आग से पांच झोपड़ी और फसल जलकर राख 

Mon, 25 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूूूराे/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
five huts and crops fired
कोतवाली क्षेत्र के गड़सरपार में आग से जला मकान। - फोटो : ambrish mishra
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़सरपार में सोमवार की दोपहर में अचानक आग लगने से तीन घरों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने एक घंटे के प्रयास कर आग पर काबू पाया। सूचना पर चौकी इंचार्ज करुराकर पांडेय अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को गड़सरपार निवासी जमालुद्दीन के रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे बगल में करीम और मैनुद्दीन के मकान को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। आग की सूचना पर गांव वालों मौके पर पहुंच गए और अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को पास जाने की हिम्‍मत भी जवाब दे जा रही थी। जब तक आग बुझती तब तक तीनों घरों में रखा चावल, गेहूं, कपड़ा, बिस्तर व अन्य हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसी तरह मौके से अपने को बचा पाए। आैर अपने सामानों को सुरक्षित स्‍थान पर ले जाने केलिए मशक्कत करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आग के आगे ये मशक्कत बौनी साबित हाे रही थी। मौके पर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि यशोदानंद यादव ने पीड़ित परिवार की मदद की। आग की घटना की जानकारी मिलने पर लेखपाल हरीशंकर विश्वकर्मा मौके पर पहुंच गए और आग से हुए क्षति का आंकलन किया। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

दोपहर में आग से 16 बीघा गेहूं की फसल राख

हैंसर। क्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार की दोपहर आग लगने से जहां दो लोगो का छप्पर का मकान जल गया। वहीं चार सुअर झुलस गए। इसी के साथ ही भोतहा गांव में 16 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग को गांव के लोग किसी तरह बुझाने में कामयाब हुए।

 माधोपुर गांव के जियाऊ के रिहायशी मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उसके बाद तेज पछुआ के हवा से उनके बगल के उदयराज के मकान को भी आग ने पकड़ लिया गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने दोनों के मकान में रखा सामान जलाकर नष्ट कर दिया और उदयराज के चार सुअर आग की चपेट में आने से झुलस गए।


भोतहा गांव के सीवान में किसी कारण से लगी आग ने राममूरत, सुमेर और बाबूलाल के 16 बीघा खड़ी गेंहू की फसल को जला डाला। गांव के लोग किसी तरह यहां भी आग को बुझाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed