फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Firing on person

हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग 

Fri, 01 Jul 2016 11:19 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 01 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Firing on person
gun
महुली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के एक युवक ने क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप आरोप लगाया है। उसके अनुसार गोली कार के नंबर प्लेट पर लगने का दावा किया।  मामला बृहस्पतिवार को कोल्हुआ गांव में हुए मारपीट के मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित युवक ने हिस्ट्रीशीटर और उसके तीन साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। 
विज्ञापन


कोल्हुआ गांव निवासी विकास श्रीवास्तव पुत्र संतकुमार के परिवार और नीबा होरिल गांव निवासी  सियाराम सिंह पुत्र कालीचरण सिंह के भतीजे विनय प्रताप सिंह से गुरुवार को कोल्हुआ गांव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई थी। एक पक्ष से विकास और उसके भाई अनिरुद्ध और दूसरे पक्ष से विनय प्रताप, रामाराव और मोनू का शांति भंग में चालान हुआ था। शुक्रवार को दोनों पक्षों ने एसडीएम घनघटा के न्यायालय से जमानत कराई । विकास श्रीवास्तव का आरोप है कि वह जमानत कराकर अपने भाई अनिरुद्ध और दो अन्य सहयोगियों के साथ कार से घर जा रहे थे। रास्ते में गिठिनी चौराहे पर पहुंचे थे। उसी दौरान हिस्ट्रीशीटर सियाराम सिंह उसकी कार के सामने अपनी गाड़ी रोक दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि सियाराम को असलहा निकालता देख विकास कार से निकल कर भागने लगा। उसे मारने के लिए सियाराम ने फायर किया, लेकिन गोली कार के नंबर प्लेट पर लग गई। उसने भागकर अपनी जान बचाई और 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना पर एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गिठिनी चौराहे पर बताए गए घटना स्थल की जांच की। विकास और उसके सहयोगियों का दावा है कि उन लोगों ने पुलिस को गाड़ी के नंबर प्लेट में लगी गोली का बुलेट सौंप दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सियाराम सिंह के घर नीबा होरिल में दबिश दी और आरोपी के भाई श्रीराम सिंह को थाने पकड़ कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गिठनी चौराहे पर घटना स्थल के आसपास के मौजूद दुकानदारों ने पुलिस की पूछताछ में कार सवार विकास और उसके साथियों से सियाराम सिंह के बीच कहासुनी और बात विवाद की बात स्वीकार की लेकिन गोली चलने की आवाज सुनने की बात पर लोग चुप्पी साध गए। एसओ रमेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर हिस्ट्रीशीटर सियाराम सिंह और उसके तीन अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। पीड़ित पक्ष के जरिए सौंपे गए बुलेट और कार की प्रथम दृष्टया जांच से न तो बारूद की गंध आ रही है, और न ही वर्निग प्वाइंट प्रतीत हो रहा है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed