फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fire in different places of santkabir nagar, heavy loss

संतकबीरनगर में अलग-अलग जगह लगी आग से लाखों की क्षति

Tue, 01 Nov 2016 10:57 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
fire in different places of santkabir nagar, heavy loss
नवीन मंडी में स्थित गोदाम में लगी आग की सूचना पर शहर के व्यवसायी पहुंच गए थे। - फोटो : अंबरीष ‌म‌िश्र
संतकबीरनगर। दीपावली की रात अलग-अलग जगहों पर लगी आग से लाखों का सामान जल गया। नवीनमंडी और भुवरिया में स्थित गोदाम में शार्ट सर्किट से तो शिवापार गांव में दीये से आग लग गई। नवीनमंडी में आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंच गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।   
विज्ञापन

नवीनमंडी स्थित गोदाम में रविवार की रात अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

कोल्हुआ लकड़ा गांव निवासी विपिन कुमार ने बताया कि नवीन मंडी में स्थित जय माता दी फल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें करीब एक हजार कैरेट अनार, चार टन केला और इलेक्ट्रानिक फर्नीचर आदि जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें खलीलाबाद निवासी मनोज कुमार का 3500 कैरेट फल, साहिद खान का 1500 कैरेट फल और शंभू नाथ का 1000 कैरेट फल जल गया। विपिन कुमार ने कोतवाली पुलिस को शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग जाने की सूचना दी। आग से करीब दस लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया। 
वहीं बखिरा क्षेत्र के शिवापार गांव में दीपावली की रात दीये से स्वामीनाथ के घर में आग लग गई। घटना के बाद जुटे लोगों ने आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि पीड़ित स्वामीनाथ अपने घर दीया जलाने के बाद पड़ोस में चल रहे लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में चले गए थे।
उनकी पत्नी मालती व पुत्री सुशीला घर पर सोई हुई थीं। अचानक कमरे में आग लगने से 3000 नकदी, जेवर, कपड़ा, अनाज आदि जल गया। आग बुझाने की कोशिश में मालती भी झुलस गई। ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया।

कांटे प्रतिनिधि के अनुसार मीरगंज निवासी संदीप कुमार भुवरिया चौराहे पर कल्लन सेठ में किराने की दुकान चलाते हैं। दीपावली की रात शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इसमें दुकान के कई सामान जल गए। आसपास के लोगों ने आग किसी तरह आग बुझाई। आग की घटना में दस लाख से अधिक का नुकसान होने की बात पीड़ित ने बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed