{"_id":"570e93a14f1c1be95f4a6bbd","slug":"fire-burns-50-homes-in-the-village-of-flui","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलुई गांव में आग से 50 घर जले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फलुई गांव में आग से 50 घर जले
sant kabir nagar
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
फुलुई गांव में अचानक लगी आग से 50 घर जल गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले में बुधवार को आगलगी की कई घटनाएं हुईं। इसमें 300 बीघे गेहूं की फसल के साथ 50 घर भी जल गए। सांथा क्षेत्र में आग करीब पांच किलोमीटर के दायरे में फैल गई थी। जिससे काफी फसल की क्षति हुई। इस कारण आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सांथा प्रतिनिधि के अनुसार बखिरा क्षेत्र के खजुरी गांव के सीवान में बुधवार को आग लग गई। हवा के झोंकों के साथ आग फैलते- फैलते पांच किलोमीटर के दायरे तक धर्मसिंहवा क्षेत्र के सुकरौली गांव तक पहुंच गई।सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंची। गांव वालों की मदद से फायर विभाग के कर्मियों ने आग पर करीब चार घंटे बाद काबू पाया।
तब तक करीब 250 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। चौकी इंचार्ज सांथा श्रवण यादव ने भी आग बुझाने में काफी सहयोग किया। खजुरी निवासी इसा, नियाज, समसुद्दीन, मसौवर,इमामुद्दीन,बकाउल्लाह, अब्दुल अजीज,निसार अहमद समेत काफी किसानों की फसल इस आग में जल गई।
विज्ञापन
लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के फुलुई गांव में अचानक आग लग गई। इस आग में गांव के मुन्ना लाल,लाल बिहारी, शिवकुमार, बेचन,भोनू, राधेश्याम, बेचई, प्रेेम, बैजनाथ,जगरनाथ, रमेश, सुरेश, राजेश, रामनयन, नरसिंह,गुलाब, चरन, हवलदार,सुबेदार,मूरत, बजरंगी, नंदा, रामदुलारे,भुआल, छोटई, पराग, रामप्रकाश, प्रेम, रामलखन, रामभुआल, अकालू,मगरु, आत्मा, छोटेलाल ,मनोज सिंह समेत 50 लोगों के घर जल गए। फायर बिग्रेड ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। बाद में एसडीएम हरीराम यादव, एसओ आरडी मौर्या, हल्का लेखपाल व विधायक अलगू चौहान भी पहुंच गए। विधायक ने पीड़ितों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार कठहा खैरगाड, मांझा नरायनपुर गांव के सीवान में आग से 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल गई। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के टुंगपार, सुकरौली, खजुरी, गगनईराव, बालू शासन, भाटपारा, फुुलुई में आग लग गई। आग की घटना में काफी गेहूं की फसल और घर जल गए।