{"_id":"5d0bcb598ebc3e1ebd7ec60d","slug":"drugs-bite-video-viral-order-to-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल, जांच का आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल, जांच का आदेश
Thu, 20 Jun 2019 11:37 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। धनघटा थाने में तैनात एक एसआई का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो चार महीने पुराना है, लेकिन हाल ही में प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने दरोगा के लिए यह गले की हड्डी बन सकता है। एसपी ने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने एवं रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। दरोगा आजकल मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे हैं।
जो वीडियो वायरल हो रहा है वह धनघटा थाना परिसर का है। इसमें वर्दी पहने एसआई और एक आम व्यक्ति दिख रहा है। जैकेट पहने यह व्यक्ति हाथ में एसआई को रुपये पकड़ाता है। वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। सूत्रों के अनुसार धनघटा क्षेत्र के गांव में फरवरी में हुई मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज हुआ था।
कोर्ट के आदेश पर मामले की विवेचना के दौरान मनमाफिक रिपोर्ट लगवाने के लिए एक पक्ष की तरफ से इस एसआई से संपर्क किया गया। एसआई से बात पक्की होने के बाद एक व्यक्ति उसे रुपये दे रहा है। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दूर खड़ा कोई व्यक्ति इस पूरे वाकये को कैमरे में कैद रहा है। हालांकि एसआई को इसकी भनक भी नहीं लगी क्योंकि वह बड़े निश्चित भाव से रुपये पकड़ रहा है। वीडियो वायरल होने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। जिस एसआई का यह वीडियो है उन्हें कुछ महीना पूर्व ही इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन मिला है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा जल्दी ही रिटायर होने वाले हैं। इस संबंध में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। इसकी जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर को भी भेजी जाएगी।