{"_id":"5ada27ed4f1c1b65098b575d","slug":"drowned-during-tksing-bath-in-ghaghra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान के दौरान घाघरा में युवक डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नान के दौरान घाघरा में युवक डूबा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
धनघटा के पडरिया बालू घाट पर पोकलैंड चालक के नदी में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोसया/पौली। धनघटा क्षेत्र के पड़रिया बालू घाट पर शुक्रवार को घाघरा नदी में स्नान करते दौरान युवक डूब गया। उसके साथ स्नान करने गए लोग शोर मचाए तो आस पास के तमाम लोग पहुंच गए। बाद में पहुंची पुलिस ने डूूबे युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के मोहन बसडीला गांव निवासी मुबारक ने बताया कि उसके साथ गांव के छह लोग पड़रिया बालू घाट पर पोकलैंड मशीन चलाते हैं। उसमें उसका चचेरा भाई निजामुद्दीन पुत्र नजीर 26 वर्ष शामिल है। दोपहर में पांच लोग नदी में स्नान कर रहे थे। उसी समय निजामुद्दीन नदी में गोता लगाया और काफी देर तक बाहर नही निकला।
साथ में स्नान कर रहे लोग तलाश की, लेकिन कुछ पता नही चल सका। उसके बाद डायल 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस पहुंची और डूबे हुए युवक की तलाश कराना शुरू कर दी। मुबारक ने बताया कि नदी में जिस जगह स्नान करने लोग गए थे, उसके थोड़ी दूरी पर फिल्टर मशीन से नदी से बालू की निकासी की गई है। जिससे गहराई ज्यादा होने के वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
युवक के डूबने के बाद बालूघाट पर अफरातफरी मच गई। जो जिधर था, वह उधर से ही भाग निकला। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि स्नान करते दौरान घाघरा में डूबा निजामुददीन पौकलैंड का चालक है। डूबे युवक की तलाश गोता खोर कर रहे है, लेकिन अभी तक उसका पता नही चला सका है। वैसे अभी प्रयास जारी है।