फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'deal' of loveh in rs 50,000

50 हजार में हुआ मोहब्बत का ‘सौदा’ 

Mon, 21 Nov 2016 11:26 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 21 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 'deal' of loveh in rs 50,000
lover
धनघटा थाने पर प्रेमी के साथ जाने के जिद को लेकर दो दिनो तक अड़ी महिला केे प्रेम का ‘सौदा’ सोमवार को 50 हजार में हुआ। एक प्रधान की मध्यस्थता के बाद महिला पति के साथ रहने को  तैयार हो गई।
विज्ञापन


 शुक्रवार सुबह धनघटा थाने पर पहुंच कर एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसका प्रेमी एक वर्ष से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता चला आ रहा था। अब जब उसके घर रहने की बात कही तो वह धोखे से धनघटा चौराहे पर उसे छोड़कर भाग गया। महिला पुलिस से प्रेमी के साथ भेजने की फरियाद करती रही। शनिवार को वह धनघटा थाने पर पहुंचे डीआईजी से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को रविवार को थाने पर आने की बात कह कर उसके मायके के प्रधान के साथ भेज दिया था। रविवार को प्रधान और महिला के प्रेमी के घर के लोगों ने उससे बातचीत की। इसके बाद 50 हजार रुपये में समझौता हुआ और प्रेमी पक्ष महिला से पल्ला झाड़ लिया। सोमवार को महिला का पति उसे साथ ले जाने के लिए उसके पास पहुंच गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर ईश्वरचंद प्रधान ने बताया  कि सुलह समझौते की जानकारी उन्हें नहीं है। महिला को बुलाया गया था लेकिन वह अभी तक थाने पर नहीं आई । यदि पीड़िता थाने पर आएगी तो उसके प्रकरण की जांच कर न्योचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed