फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body found hanging of farmer

छत की कुंडी से लटकती मिली किसान की लाश

Fri, 09 Mar 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging of farmer
बरपरवा में रामनारायण के घर पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। क्षेत्र के बरपरवा गांव के एक किसान की लाश उसके घर के बरामदे की कुंडी से लटकती मिली। लाश को आनन फानन में उतारने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से किसान ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


मृतक की पत्नी भगवंता देवी ने बताया कि रोजाना की भांति गुरुवार की रात परिवार के लोग भोजन करके अपने-अपने स्थान पर सो गए। उनके पति रामनरायन सिंह 50 वर्ष वह भी अपने बिस्तर पर बरामदे में सोए हुए थे। सुबह करीब तीन बजे जब उनका बेटा मुकेश बाहर आया तो देखा की पिता की लाश छत की कुंडी में लटकी हुई है।
विज्ञापन


वह चिल्याया तो परिवार के अन्य लोग भी वहा पहुंच गए और लाश को नीचे उतारे। भगवंता देवी का कहना है कि बेटी की शादी करनी थी, जिसके लिए उसके पति रामनरायन मानसिक रुप से परेशान थे। इहीं बातों को लेकर वह शाम को भोजन भी नहीं किए और सो गए। उसके बाद उनकी लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनारायन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन आर्थिक तंगी की बात बता रहे है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed