{"_id":"5ac512404f1c1bf4618b5698","slug":"couple-beaten-8-booked","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती की पिटाई में आठ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती की पिटाई में आठ लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली पिपरहिया गांव में जमीन संबंधी विवाद में घर में घुस कर दंपती को मारने-पीटने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया।
अहिरौली पिपरहिया निवासी लालचंद्र पुत्र शिवमूरत ने बताया कि वह अपने मकान व सहन में शौचालय बनवाए हैं। उसको लेकर पट्टीदार राजाराम पुत्र रामप्यारे अक्सर विवाद करते हैं। दो अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे राजाराम, अरविंद, अर्जुन, रवींद्र आदि गोलबंद होकर उसका शौचालय गिराने की कोशिश की।
वह और पत्नी विंध्यवासिनी ने मना किया तो उन लोगों ने दौड़ा लिया। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए और डंडे, सब्बल से उसे और पत्नी विंध्यवासिनी को मारा-पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग पहुंच गए और बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
वे लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। उसे पहले लोग सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित ने बुधवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लालचंद्र पुत्र शिवमूरत की तहरीर के आधार पर उसके पट्टीदार राजाराम समेत आठ लोगों के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट कर बेहोश कर देने और जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जैसा तथ्य सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।