{"_id":"5aa2caad4f1c1b90778b493e","slug":"committed-suicide-in-frustration","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटियों की शादी के लिए चिंतित थे रामनरायन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बेटियों की शादी के लिए चिंतित थे रामनरायन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते किसान रामनारायन के घरवाले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। क्षेत्र के बरपरवा गांव निवासी किसान 50 वर्षीय रामनरायन सिंह इस तरह मौत को गले लगा लेंगे, इसकी आशंका परिवार वालों को जरा सा भी नहीं रही। शुक्रवार को उनकी लाश से लिपट कर रो रही पत्नी भगवंता समेत पूरे परिवार के लोग घर के मुखिया के इस आत्मघाती कदम से सदमे में थे।
गांव के लोग दबी जुबान यह कहते हुए जरूर सुने गए कि बेटी की शादी के लिए रामनरायन काफी परेशान रहा करते थे। किसान रामनरायन सिंह के पास पांच संतान हैं। बेटा मुकेश सबसे बड़ा है उसकी शादी नहीं हुई है। दूसरे नंबर के पुत्र 22 वर्षीय सुरेश की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर की 20 वर्षीय बेटी सोनी की शादी करने के लिए रामनरायन परेशान रहा करते थे।
दूसरी बेटी 16 वर्षीय रुबी और सबसे छोटा बेटा 13 वर्षीय कृष्णमोहन पढ़ाई कर रहे है। गांव के लोगों का कहना है कि बेटी सोनी की शादी की बातचीत भी रामनरायन कर चुके थे, लेकिन दहेज देने की रकम की व्यवस्था वह नही कर पा रहे थे। दहेज की रकम जुटाने के लिए वह परेशान थे। दहेज के रकम के लिए वह काफी हाथ पांव चलाए, लेकिन सफलता नही मिली थी।
विज्ञापन
एसओ संतोष कुमार तिवारी का कहना है कि परिजन बेटी की शादी को उनकी परेशानी का कारण बता रहे हैं। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी। गांव के लोगों की मानें तो शादी के लिए खेत बेचने की बात भी वह कह रहे थे।