{"_id":"5abd291c4f1c1bd8618b4604","slug":"cheated-chain-from-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से सोने की चेन ठगी, बेटे को ले गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां से सोने की चेन ठगी, बेटे को ले गया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित सुधांशु वर्मा और उसके माता पिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में गुरुवार को चौथी कक्षा के छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस सकते में आ गई। पुलिस काफी देर तक इधर -उधर छात्र के तलाश में भटकी। बाद में छात्र मुखलिसपुर ओवर ब्रिज के पास मिल गया। उसके बाद मुखलिसपुर पुलिस चौकी के पास काफी भीड़ जुट गई।
पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि बदमाश ने छात्र की मां से चेन हथिया लिया और फिर छात्र को घर तक छोड़ देने का झांसा देकर साथ लेकर चले गए। बाद में छात्र को रास्ते में छोड़ कर फरार हो गए।
गोला बाजार निवासी संजीव वर्मा का 11 वर्षीय बेटा कृष्णा वर्मा खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में कक्षा चौथी में पढ़ता हैं।
छात्र कृष्णा गुरुवार को साढ़े दस बजे दिन में अपनी मां रंजना वर्मा के साथ के स्कूल में रिजल्ट कार्ड लेने गया था। रिजल्ट कार्ड लेकर मां-बेटे स्कूल गेट से जैसे ही बाहर निकले। वैसे ही एक बाइक सवार बदमाश रंजना वर्मा को झांसा देकर उनसे सोने की चेन ले लिया और फिर उनके बेटे कृष्णा को घर तक छोड़ की बात करके बाइक पर बैठा कर वहां से चल दिया।
विज्ञापन
बदमाश मुखलिसपुर पुलिस चौकी से 50 कदम आगे ही छात्र को छोड़ दिया और सोने की चेन लेकर भाग निकला। इधर रंजना घर पहुंची और बेटे को नहीं पाई तो घबड़ा गई। संजीव वर्मा मुखलिसपुर पुलिस चौकी और कोतवाली में बेटे के अपहरण की सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने जरिए सेट छात्र के अपहरण की सूचना प्रसारित कर दी।
बच्चे की तलाशी शुरू हो गई। इधर, छात्र मुखलिसपुर पुलिस चौकी के पास ही स्थिति अपने बड़े पिता के सोने चांदी की दुकान पर पहुंच गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित मां- बेटे से पूछताछ की।
रंजना वर्मा ने बताया कि जैसे ही वह बेटे कृष्णा के साथ रिजल्ट कार्ड लेकर स्कूल से बाहर गेट पर पहुंची, बाइक से 40 वर्षीय युवक मिल गया और पति का हवाला देकर कहा कि भईया ने सोने की चेन लॉकेट लगाने के लिए मांगी है। वहीं भीड में शामिल लोग बताए कि शहर के ही रहने वाली एक दूूसरी महिला से भी दस दिन पूर्व ऐसा ही झांसा देकर बदमाश ने चेन हासिल कर लिया था।