फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   car and truck collision, one killed, six wounded

कार और ट्रक में टक्कर, एक की मौत, छह घायल

Sat, 23 Feb 2019 12:05 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 23 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
car and truck collision, one killed, six wounded
कार और ट्रक में टक्कर, एक की मौत, छह घायल - फोटो : अमर उजाला
हैंसर(संतकबीरनगर)। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर रुपिन गांव के पास शुक्रवार सुबह बरात से लौट रही कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर हो गई। कार सवार एक शख्स की मौत हो गई। तीन किशोर समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी मलौली में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक बालक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे पीजीआई लखनऊ ले जाया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के डेबरी गांव के पूर्व प्रधान अंगद यादव के भतीजे संजय की बृहस्पतिवार को शादी थी। बरात गोरखपुर जिले के सहजनवां के सीहापार गांव गई थी। 
बरात में अंगद के जीजा (संजय के फूफा) दयाराम यादव निवासी अशरफपुर थाना धनघटा, 10 वर्षीय शिवम पुत्र अंगद निवासी डेबरी, 15 वर्षीय गुड़िया पुत्री रामअशीष, आठ वर्षीय अंशिका पुत्री रामू निवासी डेबरी, 22 वर्षीय शिवम सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह निवासी सेमरी जिला गोंडा, 24 वर्षीय प्रियंका उर्फ खुशबू पुत्री दयाराम निवासी अशरफपुर और 45 वर्षीय सीमा पत्नी मनोज निवासी गोरखपुर गए हुए थे। शुक्रवार भोर में ये लोग कार से डेबरी गांव लौट रहे थे। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर रुपिन गांव के पास कार और सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दयाराम की मौके पर मौत हो गई।  घायल शिवम, गुड़िया, अंशिका, सीमा, शिवम सिंह और प्रियंका को रुपिन गांव के लोगों व पुलिसकर्मियों ने सीएचसी मलौली भिजवाया। शिवम सिंह की हालत नाजुक होने के चलते पीजीआई लखनऊ ले जाया गया है। शेष घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।  धनघटा एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed