फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   businessman Found dead in hotel

होटल में मिला कारोबारी का शव

Thu, 07 Jul 2016 11:34 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Thu, 07 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
businessman  Found dead in hotel
खलीलाबाद में हाइवे स्थित होटल में बृहस्पतिवार दोपहर युवक का शव मिला। सूचना पर घ्‍ारवाले भ्‍ाी पहुंच गए। - फोटो : अमर उजाला
 खलीलाबाद में हाइवे स्थित होटल में बृहस्पतिवार दोपहर युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर पांडेय निवासी सूरज कुमार पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, होटल की सघन तलाशी ली और आसपास के कमरों में ठहरे लोगों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की गई। शाम को एएसपी अशोक वर्मा ने भी होटल पहुंचे और छानबीन कर परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन


मृतक सूरज पांडेय ने बुधवार को होटल में इंट्री ली थी। वह कानपुर में रहकर ट्रांसपोर्ट का कारोबार करतेे थे। होटल के कर्मचारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर बाद सूरज का कोई परिचित आया और उसने कमरा खुलवाने का प्रयास किया। जब कमरा नहीं खुला तो उसने होटल कर्मियों की मदद से कमरा खुलवाया तो बेड पर सूरज की लाश पड़ी थी। सूचना पर मौके पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह मय फोर्स पहुंचे और छानबीन की। 
विज्ञापन


कमरे में शराब की खाली बोतल भी मिली। घरवालों ने बताया कि मृतक सूरज मां-बाप का इकलौता बेटा था। मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी शादी बस्ती जिले में हुई थी । मृतक के एक वर्ष की बेटी भी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed