फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   business man looted

कपड़ा व्यवसायी से लूटपाट

Sun, 08 Nov 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला/ संतकबीरनगर
अमर उजाला/ संतकबीरनगर Updated Sun, 08 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया-फेरुसा गांव के बीच ईंट भट्टे से पहले बाइक सवार बदमाशों ने एक रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी की राड से पिटाई कर दी। घायल होने के बाद में तमंचा सटा कर उससे पच्चीस हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

 व्यापारी के साथी ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग पहुंच गए, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश भाग गए। मगहर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पूछताछ की। इधर, खबर पर पहुंचे परिवार के लोगों ने व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

रविवार को पीड़ित के साथ गांव के कई लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गिरधरपुर निवासी अशरफ अली की खलीलाबाद के जेवा मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से अपने दोस्त सुदीस के साथ घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंझरिया- फेरुसा गांव के बीच ईंट भट्ठे से पहले पुलिया के निकट ओवरटेक करके उनकी बाइक को बदमाशों ने रोक लिया। राड से अशरफ के सिर पर प्रहार कर घायल करने के बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर पच्चीस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित अशरफ अली ने बताया कि बदमाश गड़सरपार से पीछे-पीछे चल रहे थे तो कुछ शक  हुआ, लेकिन मंझरिया-फेरुसा के बीच पुलिया पर रोक कर राड़ से पीटने लगे।
उसी बीच एक बदमाश बोला कि गोली मार दो, लेकिन दूसरे बदमाश ने तमंचा सटा कर पच्चीस हजार रुपये छीन लिया और सुदीस से हाथापाई की। साथी किसी तरह भाग कर गांव में पहुंचा और शोर मचाया तो लोग पहुंच गए। तब तक बदमाश भाग निकले।

पीड़ित ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाल बब्बन यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज मगहर भगवान सिंह मौके पर गए थे, उस दौरान बाइक के ओवरटेक करने की बात को लेकर मारपीट की वारदात होने की बात सामने आई थी। वैसे पीड़ित की तहरीर के आधार पर लूट का केस दर्ज कर विवेचना कराई जाएगी। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed