{"_id":"5aba85b84f1c1b53408b5397","slug":"burnt-couple-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में झुलसे दंपती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में झुलसे दंपती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
मौत के बाद रोती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। क्षेत्र के सोनाड़ी गांव निवासी संदिग्ध हाल में लगी आग से झुलसे दंपती की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पत्नी ने सोमवार की रात में आखिरी सास ली तो पति ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। विवाहिता के पिता ने पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
गांव वालों ने बताया कि 22 मार्च को बैजू चौहान का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात में 30 वर्षीय पत्नी राजकुमारी अपने कमरे में आग की चपेट में आ गई और चिल्लाने लगी। उसका शोर सुनकर बैजू चौहान उसे बचाने पहुंचा और दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने दंपती को को सीएचसी मलौली पहुंचाया। दोनों की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से भी दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। ग्राम प्रधान के पुत्र शिव प्रसाद मद्देशिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भी दंपती की हालत में सुधार नहीं हुआ तो घरवालों ने सोमवार की शाम दोनों को मगहर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में राजकुमारी की मौत हो गई और मंगलवार सुबह होते ही बैजू ने भी दम तोड़ दिया। ससुराल के लोग रात में ही राजकुमारी का शव लेकर घर चले आए और सुबह दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका राजकुमारी के पिता चंद्रिका निवासी मड़पौना थाना धनघटा ने इस मामले मंगलवार की सुबह उसके पति बैजू चौहान, ससुर तूफानी चौहान, जेठ रामनाथ चौहान, सास इंद्रावती और ननद शारदा के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना की सूचना मिलने के पहले ही ससुराल के लोग शव का अंतिम संस्कार कर दिए थे।
मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पति बैजू चौहान की भी मौत हो गई और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वैसे मामले की जांच के लिए एसआई विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।