फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Browning chock 90 thousand robbed accountant

तमंचा सटाकर अकाउंटेंट से 90 हजार लूटे 

Sat, 12 Nov 2016 11:30 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 12 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Browning chock 90 thousand robbed accountant
ख्‍ालीलाबाद के अंसार टोला के पास पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचा सटा कर एक युवक से 90 हजार रुपये और कागजात रखा बैग लूट लिया। वारदात के बाद लुटेरे मेंहदावल बाईपास की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। 
विज्ञापन


गोरखपुर के हरिओम नगर चौराहे पर हैवेल्स कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर और देवरिया जिले के मूल निवासी रवि आनंद जायसवाल की फर्म है। यहां गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के मठिया निवासी आलोक पांडेय अकाउंटेंट हैं। वे खलीलाबाद में व्यापािरयों से वसूली के लिए आए थे। उन्होंने खलीलाबाद स्थित एडिशन इलेक्ट्रिक की दुकान के मालिक से बकाया 90 हजार रुपये लिए और बैग में रखकर पैदल मेंहदावल बाईपास बस पकड़ने जा रहे थे। शाम पांच बजे के करीब मधुकुंज तिराहे से आगे अंसार टोला तक पहुंचे थे। उसी दौरान लाल रंग की पल्सर सवार   बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा सटा कर बदमाशों ने 90 हजार रुपये रखा बैग लूट लिया और मेंहदावल बाईपास की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि वह शोर  मचाते हुए मेंहदावल   बाईपास पहुंचा और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


इसके बाद कोतवाल कमला यादव और स्वाट टीम प्रभारी संतोष तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने पीड़ित से घटना के बारे में पूछताछ किया। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी और वह लाल रंग की पल्सर से थे। बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच रही होगी। एक बदमाश दोहरे बदन का और दो इकहरे बदन के थे। बैग में 90 हजार रुपये, हाईस्कूल ,इंटर और स्नातक का प्रमाण पत्र भी रखा था। लूटे गए रुपये 500 और 1000 रुपये के नोट थे। घटना की सूचना उसने अपनी मोबाइल से दुकान मालिक के पिता राकेश जायसवाल को भी दिया। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed