फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brother's death in a road accident, three injured, including sister

सड़क दुर्घटना में भाई की मौत,बहन समेत तीन घायल

Fri, 09 Dec 2016 11:51 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 09 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 Brother's death in a road accident, three injured, including sister
बाइक एक्सीडेंट में युवक की मौत - फोटो : amar ujala
बीएमसिटी मार्ग पर कौवाठोर के पास शुक्रवार देर शाम को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उस पर बैठी युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जुटे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, यहां से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के हड़हवा फाटक निवासी आशीष मिश्र(25) पुत्र दिवंगत विश्वनाथ बाइक पर पीछे बैठाकर बहन तेजस्विनी (20) और सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार निवासी रूबी पांडेय(16) और सुहानी(14) पुत्री सत्यानंद पांडेय के साथ करमैनी की तरफ जा रहे थे। अभी ये लोग कौवाठोर गांव केे पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से गुजरे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


जिससे चारों घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुटे और लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल आशीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसआई वीरेंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ में चला कि बाइक सवार बखिरा कस्बे में किसी रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में आए थे। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed