फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP leader injured in attack

हमले में भाजपा नेता घायल

Thu, 23 Mar 2017 11:27 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 23 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP leader injured in attack
घायल राजेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा के बघौली मंडल के महामंत्री पर बुधवार रात बखिरा पुलिस चौकी के निकट अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावार बाइक से फरार हो गए। जिला अस्पताल से घायल को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर एनसीआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 बखिरा कस्बा निवासी रामलखन गुप्ता ने बताया कि उसके  बेटे राजेश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के बघौली मंडल के महामंत्री है। राजेश बुधवार रात करीब दस बजे के करीब पुलिस चौकी बखिरा के पास स्थित एक चाय दुकान की दुकान पर गए। जहां से चाय पीने के बाद पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। चौकी से करीब पचास मीटर दूर स्थित अपने घर के निकट पहुंचे ही थे।
विज्ञापन


उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने पीछे से बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद होकर बेटा मौके पर ही गिर पड़ा। उसके शोर मचाने पर जब तक लोग जुटे तब तक हमलावर भागने में कामयाब हो गए। पहले बेटे को पीएचसी बखिरा, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बेटे के सिर, कान व सीने पर चोटें आईं हैं। हालांकि चौकी के निकट घटना के बाद भी पुलिस को सुबह मामले की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि राजेश गुप्ता पर पीछे से किसी ने रात में लाठी से प्रहार कर दिया था। जिससे वह घायल हो गए। इस मामले में जांच पड़ताल कर हमलावर का पता किया जा रहा है। हमलावर के वारदात करने के पीछे क्या वजह है,यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हमलावरों पुलिस की गिरफ्त में होंगे। यदि मेडिकल में गंभीर चोट की बात सामने आई तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed