फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   attempt to committed suicide at sdm residence

एसडीएम आवास पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sun, 08 Apr 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
attempt to committed suicide at sdm residence
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
हैंसर (संतकबीरनगर)। जमीन पर कब्जे की गुहार नहीं सुने जाने से आजिज होकर एक महिला ने शनिवार शाम एसडीएम आवास पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख एसडीएम के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


बाद में उसके खिलाफ आत्मदाह की कोशिश का केस दर्ज किया गया। वहीं इस घटनाक्रम का कवरेज कर रहे पत्रकार बलवंत पांडेय को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनका कैमरा छीन लिया और रविवार को उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। 
विज्ञापन


सुरैना गांव निवासी रीना देवी (35) पत्नी सुभाष ने बताया कि उसके मायके की जमीन पर दूसरा व्यक्ति जबरन कब्जा कर मकान बनवा रहा है। निर्माण को रुकवाने के लिए एसडीएम से मिलकर कई बार फरियाद की, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया बल्कि उसे ही डांट-फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तहसील दिवस पर भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे उसकी हिम्मत टूट गई और न्याय मिलने की उम्मीद नहीं दिखने पर उसने एसडीएम आवास के सामने ही मरना मुनासिब समझा। 

 एसडीएम के सुरक्षाकर्मी बालेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार शाम रीना देवी एसडीएम आवास पर पहुंची। उसके हाथ में गैलन था जब उसे टोका गया तो उसने मिट्टी का तेल खुद पर उड़ेल लिया। उसे तुरंत पकड़ा गया और गैलन छीनकर फेंक दिया गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि रीना देवी पुत्री जगदीश के विरुद्ध आत्मदाह की कोशिश का केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed