फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   all hell was let loose over two death

हादसे में दो रिश्तेदारों की मौत से मचा कोहराम

Thu, 30 Nov 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
all hell was let loose over two death
धर्मसिंहवा में मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
धर्मसिंहवा। पीपीगंज के बगहीभारी गांव के पास मंगलवार की रात हुए हादसे में धर्मसिंहवा क्षेत्र के दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर से बुधवार को अतरीनानकार और गौरीराई गांव में मातम का माहौल छा गया। जो भी घटना के बारे में सुना, अवाक रह गया।
विज्ञापन


लोग यही कह रहे थे कि उन्हें क्या पता था कि शाम को खुशीमन से बारात के लिए निकले गौरीराई निवासी सत्येंद्र राय और अतरीनानकार निवासी शत्रुघ्न पांडेय हादसे का शिकार हो जाएंगे। पीड़ितों के घर पहुंचने वालों की आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन


मंगलवार को आजमगढ़ के एकमा के निरंजन राय की बारात महाराजगंज जिले के मेहनिया भगवानपुर के महेंद्र पांडेय के यहां जा रही थी। इनमें संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र के गौरीराई निवासी 24 वर्षीय सत्येंद्र राय पुत्र बालकेश्वर राय अपने मौसा अतरी नानकार निवासी 38 वर्षीय शत्रुघ्न पांडेय पुत्र रामपत के साथ उस बारात में शामिल होने के लिए निजी साधन से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप में कुल सात लोग सवार थे। बारात जैसे ही पीपीगंज के बगहीभारी गांव के पास ही पहुंची थी कि उसी दौरान सामने से गुजरी बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि इस हादसे में घायल दो अन्य की भी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

दोनों रिश्तेदारों की मौत की खबर जैसे ही अतरीनाकार और गौरीराई गांव में पहुंची, कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने बताया कि सत्येंद्र काफी हंसमुख मिजाज के थे। शत्रुघ्न पांडेय और सत्येंद्र के घर पर दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहा।


शत्रुघ्न पांडेय की तीन पुत्रियां प्रिया (18), मुस्कान (15), अंशिका (12) और आठ वर्षीय पुत्र राज है। घर पर छोटा भाई अभिमन्यु और बूढ़ी मां रहती हैं। घर का खर्च वही चलाते थे। हादसे की खबर पर पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय, नरेंद्र पांडेय, गुड्डू पांडेय, अमरेंद्र उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, प्रदीप भी पहुंच कर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed