{"_id":"58220fa24f1c1bc932b3837c","slug":"advocate-angry-immodestly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता से अधिवक्ता नाराज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभद्रता से अधिवक्ता नाराज
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
कचहरी गेट पर ताला लगाकर वकीलों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पुलिस द्वारा की गई अभद्रता से नाराज वकीलों ने कचहरी गेट का ताला बंद कर मंगलवार को कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। जब वे एसडीएम का घेराव करने पहुंचे तो जानकारी पर सीओ भी पहुंच गए। बाद में सीओ ने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया तो अधिवक्ता मान गए। इससे वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं देरशाम दोनों वकीलों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
खलीलाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करने अधिवक्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले को लेकर वह कोतवाली में तहरीर देने गए थे। उनका आरोप था कि उनके साथ कोतवाली पुलिस ने अभद्रता की। इसी तरह दूसरे अधिवक्ता सुनील जायसवाल के साथ भी कुछ लोगों ने मारपीट की थी और फोन पर धमकी दी थी। उनका आरोप था कि वह भी तहरीर देने गए तो उनके साथ भी कोतवाली पुलिस ने अभद्रता की। इस मामले की जानकारी जब अधिवक्ताओं को हुई तो वह नाराज हो गए और तहसील गेट पर तालाबंदी कर कोतवाली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर दोनों अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर आरके सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही दोनों अधिवक्ताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, रामअनुज राय, प्रदीप, रवीश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, शत्रुघ्न यादव, राजेश कुुमार, फैयाज अहमद फारूखी, नियाज अहमद, केके श्रीवास्तव, अम्ब्रीश पांडेय, पंडित प्रेम नारायण मिश्र, नरेंद्र पांडेय, मधुसूदन दूबे आदि शामिल रहे।