फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocate angry immodestly

अभद्रता से अधिवक्ता नाराज

Tue, 08 Nov 2016 11:17 PM IST
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Advocate angry immodestly
कचहरी गेट पर ताला लगाकर वकीलों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
दो अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पुलिस द्वारा की गई अभद्रता से नाराज वकीलों ने कचहरी गेट का ताला  बंद कर मंगलवार को कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। जब वे एसडीएम का घेराव करने पहुंचे तो जानकारी पर सीओ भी पहुंच गए। बाद में सीओ ने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया तो अधिवक्ता मान गए। इससे वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं देरशाम दोनों वकीलों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


खलीलाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करने अधिवक्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले को लेकर वह कोतवाली में तहरीर देने गए थे। उनका आरोप था कि उनके साथ कोतवाली पुलिस ने अभद्रता की। इसी तरह दूसरे अधिवक्ता सुनील जायसवाल के साथ भी कुछ लोगों ने मारपीट की थी और फोन पर धमकी दी थी। उनका आरोप था कि वह भी तहरीर देने गए तो उनके साथ भी कोतवाली पुलिस ने अभद्रता की। इस मामले की जानकारी जब अधिवक्ताओं को हुई तो वह नाराज हो गए और तहसील गेट पर तालाबंदी कर कोतवाली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर दोनों अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर आरके सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही दोनों अधिवक्ताओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, रामअनुज राय, प्रदीप, रवीश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, शत्रुघ्न यादव, राजेश कुुमार, फैयाज अहमद फारूखी, नियाज अहमद, केके श्रीवास्तव, अम्ब्रीश पांडेय, पंडित प्रेम नारायण मिश्र, नरेंद्र पांडेय, मधुसूदन दूबे आदि शामिल रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed