{"_id":"5afdc3d84f1c1b165e8b541a","slug":"accused-of-molestation-beaten-by-mob","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ने छेड़खानी के आरोपी को पकड़ कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीड़ ने छेड़खानी के आरोपी को पकड़ कर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। मां के साथ नित्यक्रिया के लिए बुधवार की रात बाहर गई क्षेत्र की किशारी के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। मां के शोर मचाने पर पिता मौके पर पहुंच गए और एक युवक को पकड़ लिया। मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी युवक की पिटाई भी की। सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी नित्य क्रिया के लिए गई थी। एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे। पत्नी के चिल्लाने पर वह भी मौके पर पहुंच गया। उसने भाग रहे एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। जबकि दूसरा बाइक समेत भाग निकला।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उग्र भीड़ ने पकड़े गए युवक की पिटाई भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि युवक की पहचान रंजीत मिश्रा निवासी सिरसिहवा थाना दुधारा के रूप में हुई।
विज्ञापन
जबकि दूूसरे युवक का नाम रंजीत सिंघानिया निवासी पचपोखरी थाना दुधारा बताया। दोनों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया। जबकि दूूसरे की तलाश शुरू कर दी गई है।
घर में घुस कर किशोरी संग युवक ने की छेड़खानी
बखिरा। बुधवार की रात घर में घुुस कर एक युवक ने सो रही किशोरी के साथ छेड़खानी किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु किया।किशोरी के पिता ने बताया कि पत्नी के साथ वह घर के बाहर सो रहा था। जबकि उसकी 15 साल की बेटी घर में ही सो रही थी।
रात में करीब 11 बजे छेड़खानी की नीयत से एक युवक घर में घुस गया। उसकी बेटी के मुंह को रुमाल से दबाकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह जल्दी से भागकर घर के भीतर गया, लेकिन तब तक आरोपी युवक भाग गया।
तत्काल घटना की सूचना डायल 100 को दे दिया था।इंस्पेक्टर रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि आरोपी सुजीत के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने, पास्को एक्ट व जान की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा।