फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Abru looted the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर लूट ली आबरू

Wed, 04 Nov 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Wed, 04 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व शादी का झांसा देकर चाचा के एक दोस्त ने किशोरी को घर से भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। भोजन की जगह उसे तीन दिन सिर्फ समोसा खिलाता रहा।
विज्ञापन

बाद में किशोरी से छुटकारा पाने के लिए मुंबई ले जाने के लिए पैसे का इंतजाम करने का बहाना बना कर निकला तो फिर नहीं लौटा। काफी इंतजार करने के बाद न लौटने पर पीड़िता कोतवाली पहुंची और पुलिस को अपनी दास्तां बताई। किशोरी के आरोपों की जांच करने में पुलिस जुट गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता किशोरी का आरोप था कि उसका प्रेमी क्षेत्र के एक गांव का ही निवासी है। प्रेमी उसके चाचा का दोस्त भी है। घर पर आने- जाने से दो साल पहले उसकी नजदीकियां बढ़ी। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया था। जिसकी वजह से वह प्रेमी के जाल में फंस गई। तीन दिन पहले शादी का झांसा देकर उसे घर से भगाया और खलीलाबाद में सड़क पर इधर- उधर घुमा टहला कर रात-दिन बिताया। इस बीच उसने फिर शारीरिक संबंध स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मुंबई ले जाने के लिए पैसे का इंतजाम करने का बहाना बनाकर भाग निकला। छह-सात घंटे तक इंतजार करने के बाद प्रेमी वापस नहीं लौटा तो वह कोतवाली खलीलाबाद पहुंची। महिला पुलिस कर्मी को उसने पूरी दास्तां सुनाई। पीड़िता ने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल बब्बन यादव ने कहा कि पीड़िता के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed