{"_id":"59304d7f4f1c1b7508bdc182","slug":"a-youth-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव पेड़ से लटका मिला
santkabirnagar
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मसिंहवा/संतकबीरनगर।
क्षेत्र के सेवाइचपार गांव के पश्चिम बागीचे में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ की टहनी से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के गांवों के लोग जुट गए। युवक का पैर जमीन से छू रहा था। इससे लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक की पहचान क्षेत्र के गौरीराई गांव निवासी 27 वर्षीय विनोद साहनी के रूप में हुई।
सेवाइचपार गांव के पश्चिम बागीचे की तरफ सुबह काम करने गए मनरेगा मजदूरों ने पेड़ से लटके एक युवक को देखा तो शोर मचाया। उसके बाद आसपास के गांव के लोग जुट गए। उसी बीच किसी ने यूपी 100 नंबर पर सूचना दे दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। जुटी भीड़ ने शव की पहचान विनोद साहनी पुत्र श्रीराम साहनी निवासी गौरीराई के रूप में की। पेड़ से लटक रहे युवक के एक पैर में चप्पल थी जबकि दूसरी चप्पल पैर के पास पड़ी थी। युवक का पैर जमीन से छू रहा था। प्रत्यक्षदर्शी शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि विनोद चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके सभी भाई अलग रहते हैं। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। विनोद का पत्नी से अच्छे संबंध न होने के कारण वह मायके में ही रहती है और मुकदमा भी लड़ रही है। घटनास्थल पर सीओ सुरेंद्र सिंह ने पहुुंच कर जांच-पड़ताल की। प्रथमदृष्टया जांच-पड़ताल में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।