{"_id":"59304e5d4f1c1bac0dbdc09d","slug":"a-youth-died-in-accident-another-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
santkabirnagar
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। बिडहरघाट-उमरिया मार्ग पर नेतवापुर गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गई,वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और यूपी 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दिया। बाद में पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को सीएचसी मलौली भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव वालों का कहना है कि आगापुर गुलरिहा गांव निवासी संजय 28 वर्ष और नेतवापुर गांव के राजेंद्र 34 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर बिडहर घाट जा रहे थे। जब वह लोग गांव से थोड़ी दूर पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल होकर गिर पड़े। गांव के लोग जब तक वहां पहुंचे तब तक टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला था और घायल दोनो युवक सड़कपर पड़े हुए थे। गांव वालों ने बताया कि राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि संजय अचेत पड़ा हुआ था। उसे सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ सबाहुद्दीन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर नहीं मिलने के कारण इस मामले में अब तक केस दर्ज नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन