फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a girl syudent photo posted on facebook

फेसबुक पर डाली छात्रा की अश्लील फोटो  

Sun, 28 May 2017 11:04 PM IST
santkabirnagar
santkabirnagar Updated Sun, 28 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
a girl syudent photo posted on facebook
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
संतकबीरनगर। 
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक आईडी तैयार करके रिश्ते में चाचा ने छात्रा की अश्लील तस्वीर अपलोड कर दी और उसके होने वाले पति को मैसेज भी कर दिया। इससे छात्रा के होने वाले पति ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इधर, छात्रा के घर वालों ने एसपी से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की और फर्जी आईडी बनाकर छात्रा की अश्लील फोटो डालने वाले आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी के पास से मिले टैबलेट और मोबाइल की जांच-पड़ताल से पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।


सीओ उत्तम सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनें कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपने फूफा के घर रहकर पढ़ाई करती हैं। बड़ी बहन बीए में पढ़ती है और घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी है। छात्रा के होने वाले पति ने 22 मई को फोन करके सूचना दी कि बड़ी और छोटी बहन की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड है। बाद में छात्रा ने अपने मोबाइल के फेसबुक में अपनी और बहन की गंदी तस्वीर देख कर घर वालों को सूचना दी। इसके साथ ही छात्रा ने फर्जी आईडी बनाने वाले पट्टीदारी के रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक विनोद सिंह के जरिए किए गए इस कृत्य की जानकारी भी घरवालों को दी। छात्रा के घरवालों ने एसपी हेमराज मीणा से मामले की शिकायत की। एसपी ने मामले के पर्दाफाश के लिए स्वाट टीम के प्रभारी राजकुमार यादव और सर्विलांस सेल के कांस्टेबल चंदन पाठक, आकाश यादव, विनय कुमार सिंह, राजमंगल सिंह को लगाया था। पुलिस टीम ने गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के रहने वाले आरोपी विनोद सिंह को तामेश्वरनाथ तिराहे के पास से गिरफ़्तार किया।  युवक के पास से टैबलेट और मोबाइल मिला। साइबर सेल ने आरोपी युवक के टैबलेट और मोबाइल की जांच-पड़ताल की तो मामला सच पाया गया। आरोपी युवक ने अलग-अलग नामों से फर्जी फेसबुक आईडी बना कर छात्रा की अश्लील तस्वीर डाली थी। साथ ही छात्रा के होने वाले पति को मैसेज करके उसके चरित्र पर अंगुली उठा कर शादी नहीं करने से मना किया था। इसी वजह से छात्रा के होने वाले पति ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे छात्रा को मानसिक आघात पहुंचा है। आरोपी ने तमाम युवतियों और महिलाओं की ऐसी तस्वीर मोबाइल में रखी है। आरोपी विनोद सिंह ने बीए तक की पढ़ाई की है और इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वैसे आरोपी अपने बचाव में तमाम दलीलें दे रहा था। सीओ ने बताया कि आरोपी युवक छात्रा का रिश्ते में चाचा लगता है। आरोपी को कंप्यूटर और साइबर क्राइम के बारे में अच्छी जानकारी है। मोबाइल की छोटी-मोटी गड़बड़ी वह ठीक कर देता है। छात्रा ने भी अपनी मोबाइल की गड़बड़ी उसे ठीक करने के लिए दिया था। हाथ में मोबाइल आने के बाद आरोपी ने छात्रा की तस्वीर अपनी मोबाइल में ट्रांसफर कर ली। इसके बाद छात्रा की अश्लील फोटो के जरिए फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर डाल दिया। आरोपी विनोद सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed