फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A charge was made for making fake visa

फर्जी वीजा बनाने वाला एक आरोप गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 11:10 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
A charge was made for making fake visa
फर्जी वीजा बनाने वाला एक आरोप गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने सोमवार को फर्जी वीजा बनाने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि 21 फरवरी को ग्राम भाटपार, बुढाननगर, बाघनगर पुरवा के मो. कलीम, रिजवान अहमद, मो. अदनान, नसीरुद्दीन, महताब आलम, लालखान, राजेेेंद्र, जियाउर्रहमान, समसुज्जोह, मुसीर अहमद आदि ने थाना दुधारा में लिखित तहरीर दी कि उन लोगों ने कुवैत जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा बनवाने के लिए दिलीप कुमार, राजकुमार यादव और राम सिंह निवासी दुदरा थाना रुधौली, बस्ती को 80-80 हजार रुपये दिए थे। उन लोगों ने वीजा दे दिया। वे लोग वीजा को लेकर मुंबई गए जहां वीजा प्रस्तुत करने पर चेकिंग अधिकारी ने बताया गया कि वीजा फर्जी है। वे लोग मुंबई से वापस आकर दिलीप, राजकुमार और राम सिंह से संपर्क किया तो कोई जवाब नही दिया और कार्यालय बंद कर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि लोगों की शिकायत पर तीनों पर केस दर्ज गया था। इसमंे वांछित राम सिंह को गिरफ्तार किया गया।  दिलीप और राजकुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा  चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed