{"_id":"5c83fdafbdec2213f754df8f","slug":"91552154031-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट से बाइक सवार घायल
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर शनिचरा बाजार के पास शनिवार की शाम ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मलौली से जिला अस्पताल रेफर का दिया गया। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के भरपही गांव निवासी रामानंद 22, और दुर्गेश 20 बाइक से धनघटा क्षेत्र के कटहा उर्फ भिटहा गांव गए थे। जब दोनों लोग घर लौट रहे थे तो शनिचरा बाजार के पास मुठहीकला गांव के करीब उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक पर सवार युवक घायल हो गए और चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे की सूचना राहगीर और गांव के लोग पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।