{"_id":"5bba45cb867a5514bb79958f","slug":"91538934219-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुली क्षेत्र के बनकटिया गांव का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महुली क्षेत्र के बनकटिया गांव का मामला
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र में रविवार सुबह हुई घटना
पट्टीदारों पर जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव में रविवार सुबह जमीन के पुराने विवाद में एक मेडिकल स्टोर संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर महुली पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी घर छोड़कर भाग गए। हत्या का आरोप सगे पट्टीदारों पर है। मृत दवा विक्रेता के भतीजे ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
बनकटिया निवासी विद्यासागर पांडेय (55 वर्ष) कोदवट चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते थे। उनका अपने पट्टीदारों से जमीन विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे विद्यासागर अपने भतीजे के साथ बाइक से कोदवट जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह घर से लगभग चार सौ मीटर दूर पहुंचे थे कि आरोपी पट्टीदारों ने हमला बोल दिया और उन्हें लाठी-डंडे से जमकर पीटा। भतीजा शोर मचाता हुआ वहां से जान बचाने के लिए भागने लगा। कुछ दूरी पर विद्यासागर के घर के लोग खेत में सिंचाई कर रहे थे। शोर सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तब तक आरोपी भाग चुके थे। परिजनों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। विद्यासागर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भतीजे अभयशंकर पांडेय ने तहरीर देकर गांव के ही पांच लोगों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में एसओ महुली मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।