{"_id":"59d127d84f1c1b7a548b5268","slug":"91506879448-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदावल- खलीलाबाद मार्ग जाम रहा2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंहदावल- खलीलाबाद मार्ग जाम रहा2
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के जंगल कला पल्थिया में शनिवार की रात मूर्ति जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान चाकू लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। मौके पर एसपी, सीओ, कोतवाल फोर्स के साथ पहुंच गए। एसपी ने लोगों को समझा-बुझा कर रास्ता साफ कराया।
कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जंगलकला पल्थिया में दुर्गा प्रतिमा स्थापित हुई थी। मूर्ति स्थल की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमीन संबंधी विवाद है। पूर्व में भी लोग आमने-सामने हो गए थे। पुलिस के पहुंचने के बाद विवाद शांत हुआ था। शनिवार की रात फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। गांव के वृंदावन मौर्य ने आरोप लगाया कि उसे कुछ लोगों ने चाकू मार दिया है। उसके बाद गांव के लोग सड़क पर आ गए। जाम समाप्त कराने के बाद पुलिस ने घायल वृंदावन का मेडिकल कराया तो उसमें चाकू जैसी चोट नहीं पाई गई। दोनों तरफ से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया जाएगा। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।