फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बीए की छात्रा से युवक ने की छेड़खानी

बीए की छात्रा से युवक ने की छेड़खानी

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बीए की छात्रा से युवक ने की छेड़खानी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा से गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पीड़ित पिता का आरोप है कि वह अनुसूचित जाति की है। उसकी 20 वर्षीय बेटी बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती है। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला नुरुलहसन नामक युवक काफी मनबढ़ है। आए दिन कॉलेज जाते वक्त बेटी को रास्ते में छेड़ता रहता है। 15 अक्टूबर को शाम साढे़ पांच बजे के करीब बेटी गांव से पूरब दिशा की तरफ गई थी,जहां आरोपी युवक पहुंच गया और बेटी के साथ छेड़खानी की। बेटी के विरोध पर आरोपी वहां से चला गया, लेकिन बाद में उसके घर पहुंच कर बेटी, पत्नी और बेटे को गाली गलौज दी। आरोप है कि आरोपी ने धमकी दी कि बेटी को अगली बार नहीं छोड़ेगा। तभी गांव के तमाम लोग पहुंच गए तब जाकर आरोपी उसके घर से भाग निकला। आरोपी कई बार बेटी के साथ गलत हरकत कर चुका है। आरोपी को कई बार समझाया गया लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी नुरुल हसन के खिलाफ छेड़खानी, गाली गलौज, धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed