फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   एटीएम बदल कर फ्राड करने वाला गिरफ्तार

एटीएम बदल कर फ्राड करने वाला गिरफ्तार

Sat, 23 Feb 2019 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बदल कर फ्राड करने वाला गिरफ्तार
एटीएम बदल कर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति पर 15000 का इनाम था घोषित
कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम को मिली सफलता
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एटीएम बदल कर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और 1700 रुपये नकदी बरामद हुआ है। पकड़े गए व्यक्ति पर 15 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को कोतवाल खलीलाबाद प्रदीप कुमार सिंह और स्वॉट टीम के प्रभारी करूणाकर पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कबीरचौरा मगहर के पास से चूणामणि पाठक उर्फ संजय पाठक निवासी रघुवाडीह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, 1700 रुपये नकद बरामद हुआ। उस पर बखिरा, मेंहदावल, धनघटा और खलीलाबाद थाने में केस दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह तथा उसके साथी घूम-घूम कर एटीएम की रेकी करते हैं तथा सीधे-साधे लोगों की सहायता करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे। वहा से दूर जाकर एटीएम कार्ड से या तो नकद पैसे निकाल लेते है या खरीददारी कर लेते है। बदलते समय उनको दूसरा एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। उनके पास से बरामद एटीएम कार्ड चोरी और धोखाधड़ी के ही हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed