फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jeep colided to bullock cart, ons dead, 5 injured

बैलगाड़ी से टकराई जीप, एक की मौत, पांच घायल

Wed, 29 Aug 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
jeep colided to bullock cart, ons dead, 5 injured
accident
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर धनघटा मार्ग पर परशुराम पुर गांव के पास बुधवार की रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार जीप बेकाबू होकर पीछे से बैलगाड़ी से टकरा गई। जीप में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए । घायलों को सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवट निवासी अख्तर पुत्र नेबूल का परिवार प्राइवेट जीप बुक कर खलीलाबाद स्थित परिवार के ही शादी समारोह में शामिल होने गया था। बुधवार की रात लगभग आठ बजे वापस घर लौटते समय परशुरामपुर गांव के पास जीप नाथनगर की तरफ जा रही बैलगाड़ी से टकरा गई।

विज्ञापन

 

जीप में बैठे अख्तर पुत्र नेबुल, इमरान पुत्र नेबुल, मुस्कान पुत्री नेबुल, रतिया बेगम, इरफान और नाजिया पुत्री उमर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया। जहां अख्तर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिला अस्पताल के डाक्टरों ने अख्तर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ अशोक कुमार मिश्र, एसओ महुली सौदागर राय और डायल-100 की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों का नाथनगर सीएचसी में इलाज चल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed