{"_id":"5aba83154f1c1bea3f8b553e","slug":"7-rusticated-in-university-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालयीय परीक्षा में सात नकलची रस्टिकेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विश्वविद्यालयीय परीक्षा में सात नकलची रस्टिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते परीक्षार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा में मंगलवार जनपदीय सचल दल ने दो परीक्षा केंद्रों से कुल सात परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। सातों को रस्टिकेट कर दिया गया।
सदल दल दो के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनके टीम के सदस्य डॉ. रघुवर पांडेय, डॉ. मनोज जायसवाल, डॉ. आर के यादव और डॉ. संतोष सिंह के साथ सुबह की पाली में विद्या सिंह जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय कोनी तामेश्वरनाथ का निरीक्षण किया गया।
बीएससी प्रथम व बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान छह परीक्षार्थी नकल सामग्री रखकर परीक्षा दे रहे थे। इन सभी छह परीक्षार्थियों को रस्टिकेट कर दिया गया और केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी गई। शाम की पाली में अंबा केपीएस महाविद्यालय हरिहरपुर में बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के अंदर नकल सामग्री रखकर लिख रहा था। संदेह होने पर तलाशी ली गई तो नकल सामग्री बरामद हुई। परीक्षार्थी को रस्टिकेट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अन्य केंद्रों पर परीक्षा सुुचारु रूप से चल रही थी।
विज्ञापन
मनोविज्ञान और भूगोल विषय की परीक्षा तिथि में परिवर्तन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष भूगोल एवं मनोविज्ञान विषयों की परीक्षा तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। 27 अप्रैल को भूगोल प्रथम प्रश्न पत्र, एक मई को भूूगोल द्वितीय प्रश्न, 28 अप्रैल को मनोविज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र और तीन मई को मनोविज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। उन्होंने संबंधित परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथि पर परीक्षा में सम्मिलित होने को कहा है।