फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सर्वेश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, नहीं मिला असलहा

सर्वेश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, नहीं मिला असलहा

Thu, 31 Jan 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
सर्वेश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, नहीं मिला असलहा
सर्वेश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, नहीं मिला असलहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। गोविंदगंज बाजार में गोली मारकर हुई सर्वेश की हत्या के मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद पहली कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी हड़ियामाफी गांव निवासी रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी रहमान भीड़ द्वारा मारे गए सलमान का पिता बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अब भी इस घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद नहीं कर पाई है।
बीते 16 जनवरी की शाम गोविन्दगंज बाजार में गागरगाड़ गांव निवासी सर्वेश यादव (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल से भाग रहे हड़ियामाफी गांव निवासी आरोपी सलमान (23) को उसके गांव के पास भीड़ ने मार डाला था। इस मामले मेें चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने सर्वेश की हत्या के आरोपी मृतक सलमान और सलमान की हत्या के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के दो दिन बाद सर्वेश के पिता ज्ञानचंद्र यादव ने एक प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ज्ञानचंद्र की तहरीर को विवेचना में शामिल कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

एसओ मनोज त्रिपाठी का कहना है कि विवेचना में हड़िया माफी गांव निवासी रहमान जो मृतक सलमान का पिता है, उसके सर्वेश की हत्या में शामिल होने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के संबंध में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed