फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पशु तस्कर पकड़ा गया

पशु तस्कर पकड़ा गया

Sun, 30 Dec 2018 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्कर पकड़ा गया
मुठभेड़ का आरोपी पशु तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

- नवंबर माह में जगदीशपुर शुक्लैनिया के पास महुली पुलिस की पशु तस्करों से हुई थी मुठभेड़
- जौनपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफल रही पुलिस, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली पुलिस ने नवंबर माह में जगदीशपुर शुक्लैनिया के पास पशु तस्करों से हुई मुठभेड़ मे शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जौनपुर गई पुलिस टीम ने वहां की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया।

नवंबर माह में पशु तस्करों द्वारा खरवनिया खुर्द और धंजवल से भैंस चुराकर भाग रहे चोरों की सूचना प्रसारित हुई तो तत्कालीन एसओ करुणाकर पांडेय ने आनन-फानन में बिना तैयारी के ही तस्करों की घेराबंदी शुरू कर दिया। नाथनगर की तरफ से घेराबंदी करते हुए जब पुलिस की टीम जगदीशपुर शुक्लैनिया के पास पहुंची तो सामने से आ रहे पशु तस्करों के वाहन से पथराव शुरू हो गया। एसओ करुणाकर पांडेय ने तस्करों के दो पिकअप वाहन को अपने कब्जे में भी ले लिया था, लेकिन संख्या में अधिक होने और लगातार पुलिस टीम पर पथराव के चलते अंधेरे का फायदा उठाकर पशु तस्कर फरार होने में सफल हो गए थे। इस घटना में एसआई रामअछैबर पांडेय समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये थे। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ धारा केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया था। जांच के दौरान पशु तस्करों में शामिल जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के ग्राम चेतरहा निवासी हरिहर पुत्र सूर्यमुखी का नाम प्रकाश में आया था। हरिहरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज श्याम कन्हैया दूबे के नेतृत्व में जौनपुर पहुंची महुली पुलिस की टीम ने वहां की पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed