फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   came in grip of train, death

कबाड़ बीनते किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sat, 14 Jul 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
came in grip of train, death
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मगहर। नगर पंचायत मगहर के सूती मिल गेट के पास रेलवे ट्रैक पर कबाड़ बीनते समय शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। बाद में भी खबर पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव को घर उठा ले गए।
विज्ञापन

 

नगर पंचायत मगहर के चूड़ीफरोश मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय मोनू पुत्र मुन्नू खान अपने भाइयों के साथ कबाड़ बीनने का कार्य करता था। रोज की भांति शनिवार की सुबह वह कबाड़ बीनने के लिए घर से निकला। कस्बे में सूती मिल रेलवे गेट के निकट ही रेलवे ट्रैक पर और उसके अगल-बगल कबाड़ का सामान बीन रहा था।

विज्ञापन

 

उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन और कस्बे के तमाम लोग पहुंच गए। परिजनों ने शव को नमाज-ए-जनाजा के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि इस तरह की कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है और न ही उन्हें रेलवे से कोई मेमो ही मिला है। वैसे घटना स्थल जीआरपी के क्षेत्र में आता है। जीआरपी ने भी मामले की सूचना से अनभिज्ञता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed