फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   संदिग्ध हाल में युवक की मौत, हत्या की आशंका

संदिग्ध हाल में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में युवक की मौत, हत्या की आशंका
संदिग्ध हाल में युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के हरपुर गांव का मामला
बखिरा क्षेत्र के बेलहर कला गांव कर रहने वाला था
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। क्षेत्र के हरपुर गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक बेहोशी हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराते हुए बिसरा सुरक्षित कर लिया है। परिजनों ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। फिलहाल क्षेत्र में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है।

नौलखा चौकी अंतर्गत हरपुर गांव में एक व्यक्ति के घर बखिरा क्षेत्र के बेलहर कला निवासी 23 वर्षीय दीपक त्रिपाठी किसी काम से गया था। वहां उसकी हालत अचानक खराब हो गई। घर के स्वामी ने इसकी सूचना युवक के पिता को दी। युवक के पिता बैजनाथ ने मेंहदावल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेंहदावल सीएचसी भिजवाया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ मेंहदावल प्रदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर हरपुर गांव में टीम के साथ गए थे। गांव के एक व्यक्ति के घर के बेडरूम में युवक मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले है। संभवत: युवक को जहरीला पदार्थ दिया गया। परिजनों ने एक नामजद समेत तीन अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed