{"_id":"59d128c14f1c1b6e548b5418","slug":"51506879681-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को लिफ्ट देने में पहुंच गया थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को लिफ्ट देने में पहुंच गया थाने
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कांटे चौकी क्षेत्र में हाईवे पर बाइक से सफर करते दौरान एक युवती को लिफ्ट देने के चक्कर में युवक कोतवाली पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक युवक बस्ती की तरफ जा रहा था। उसकी बाइक पर पीछे एक युवती बैठी थी। मोबाइल से बातचीत को लेकर दोनों में विवाद हो गया। उसी दौरान पुलिस पहुंच गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने बताया कि उसने युवती को लिफ्ट दी थी। युवक का ही मोबाइल फोन मांग कर युवती किसी युवक से बातचीत की और उसके साथ कहीं भागने का जिक्र किया। युवक ने अपना मोबाइल फोन मांगा तो युवती उलझ गई। इतने में पुलिस पहुंच गई। उसका युवती से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।
युवती के घर वालों ने युवक को पीटा
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी के आरोप में लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर की टीम युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली गई। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवती के घर वालों ने युवक को पीटा
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी के आरोप में लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर की टीम युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली गई। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन