फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अनियंत्रित ट्रक आमी पुल पर पलटा, जाम लगा

अनियंत्रित ट्रक आमी पुल पर पलटा, जाम लगा

Sun, 01 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक आमी पुल पर पलटा, जाम लगा
मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आमी पुल पर शनिवार को साइड देने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रक का अगला हिस्सा लटक गया। ट्रक के चालक व खलासी ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। हाईवे पर वाहनों की कतार लग जाने से जाम की स्थिति पैैदा हो गई। बाद में सूचना पर पुलिस व हाईवे के कर्मचारी पहुंच गए और हाईवे को वन वे कर कतार में खड़ी गाड़ियों को पास कराया। करीब एक घंटे बाद पलटे ट्रक को हटवाकर रास्ता पूरी तरफ साफ कराया।
विज्ञापन

राजस्थान के बाड़मेर निवासी ट्रक चालक भूराराम ने बताया कि वह अपने ट्रक में तंबाकू लादकर गुजरात से गुवाहाटी जा रहे थे। मगहर पुलिस चौकी से लगभग दो किलोमीटर पूरब गोरखपुर सीमा के पास आमी पुल पर पहुंचे ही थे कि उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक को साइड देने के प्रयास में वह नियंत्रण खो बैठै और उनका ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए हिस्सा आमी नदी में लटक गया। इस दौरान ट्रक से बाहर निकलने की किसी भी संभावना न देख चालक व उसके खलासी ने आमी नदी में छलांग लगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ रमेश कुमार, चौकी इंचार्ज शशिभूषण पाण्डेय व नेशनल हाईवे के सत्येंद्र पांडेय ने अपनी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस टीम ने हाईवे को वन वे कराते हुए धीरे-धीरे कतार में लगी गाड़ियों को आगे बढ़वाते हुए जाम को किसी तरह समाप्त कराया। करीब एक घंटे बाद पलटे ट्रक को हटवा कर रास्ता पूरी तरह से साफ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed