{"_id":"5a9c34954f1c1b410b8bc07f","slug":"5-injured-in-separate-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर रविवार को दुधारा और खटियावां के पास अलग-अलग हुई दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कुसौना निवासी सलमान पुत्र नेवास अली (22) और जुनैद पुत्र अख्तर अली लोहरौली की तरफ से बाइक से सेमरियावां की तरफ जा रहे थे। दुधारा हास्पिटल चौराहे पर अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे खड़ी मैजिक से टकरा गई। दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो रिक्शा से सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। इसके बाद शहाबुद्दीन (30) पुत्र मोहम्मद शमी और मुशर्रफ (17) पुत्र औरंगजेब निवासी मुहल्ला मोतीनगर खलीलाबाद एक ही बाइक से लोहरौली से पिपरा बोरिंग की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
सामने से श्रीराम पुत्र ओरी निवासी गगहा जनपद गोरखपुर अपनी बाइक से आ रहे थे। दोनों बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि उन तीनों के पैर में फ्रैक्चर है। उन्हें भी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि दोनों घटनाओं में घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।