फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   खलीलाबाद शहर के सब्जी मंडी की घटना

खलीलाबाद शहर के सब्जी मंडी की घटना

Sat, 23 Feb 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर के सब्जी मंडी की घटना
तंत्र विद्या से कष्ट दूर कराने का झांसा देकर जेवर उड़ाए
विज्ञापन

84 कदम बिना पीछे मुड़े आगे चलने का कहा और गहने लेकर चंपत हो गए
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर हो रही पड़ताल
पुरानी सब्जी मंडी की रहने वाली बबीता ठगी की शिकार
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विज्ञान की प्रगति के बावजूद आम लोगों के मन में अंधविश्वास की जड़ें इतनी गहरी हैं कि वे समस्या का समाधान जादू-टोना में खोजने से बाज नहीं आ रहे हैं। भले ही बाद में पछताना पड़े। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार को खलीलाबाद कस्बे की सब्जी मंडी में हुई। एक महिला को कथित तांत्रिक युवक और उसके चेले ने सारे कष्ट दूर करने का आश्वासन देकर गहने ले लिया और 84 कदम बिना पीछे मुड़े आगे चलने को कहा। इस दरम्यान ठग महिला का जेवर लेकर फरार हो गए।

शहर के पुरानी सब्जी मंडी की रहने वाली बबिता कसौधन शुक्रवार दोपहर में पैदल ही डॉक्टर की क्लीनिक की तरफ जा रही थीं। किशोर धर्मशाला के पास अचानक एक युवक महिला को मिला और उसे चिंतित और परेशान बताते हुए बातचीत करने लगा। बबिता के अनुसार युवक ने भविष्य और वर्तमान भी बताना शुरू कर दिया। तब तक उसका दूसरा साथी भी आ गया। ठगों ने बबिता को बातों में उलझा लिया और धूप मंगाकर वहीं पलभर में सारे संकट खत्म करने का दावा किया। ठगों पर विश्वास कर बबिता बिना कुछ समझे दुकान से धूप खरीदकर ले आई और उनके कहे अनुसार तीन अंगूठी, चार कंगन और सोने की चेन निकालकर दे दिया। ठगों ने महिला बिना पीछे मुड़े 84 कदम आगे चलने को कहा। जब महिला पीछे पलटी तो दोनों गहने लेकर चम्पत हो चुके थे। महिला रोने लगी तो अगल-बगल के लोग जुटे और वाकया सुनकर दंग रह गए। कुछ देर बाद घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। महिला और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद उसे रास्ते की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखा गया। सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि महिला ने ठगों का जो हुलिया बताया है उससे मिलते जुलते एक बाइक पर सवार दो लोगों की तस्वीर सब्जी मंडी की एक सीसीटीवी के फुटेज में दिखा है। इस आधार पर छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed