फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   विधि विज्ञान की टीम ने पुतला रख सीन क्रिएट किया

विधि विज्ञान की टीम ने पुतला रख सीन क्रिएट किया

Sun, 07 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
विधि विज्ञान की टीम ने पुतला रख सीन क्रिएट किया
विधि विज्ञान की टीम ने पुतला रख सीन क्रिएट किया
विज्ञापन

-14 अगस्त को रेलवे ट्रैक के किनारे मिले तीन युवकों के शवों के मामले की जांच
- एसपी ने जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला से सिफारिश की थी
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास मिले तीन युवकों के शव की गुत्थी सुलझाने रविवार को लखनऊ से राज्य विधि विज्ञान की टीम आई। टीम ने मौके पर जाकर पुतला रखकर सीन क्रिएट किया। टीम की यह रिपोर्ट मामले के पर्दाफाश में मददगार साबित होगी।

बीते 14 अगस्त को मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक के किनारे तीन युवकों का शव मिले थे। शव की पहचान उबैदुल्लाह पुत्र शमीम खान, बरकत अली पुत्र अनवारूल और शानू पुत्र वहीद निवासी पठान टोला खलीलाबाद के रूप में हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। कोतवाली पुलिस, स्वॉट टीम समेत कई एसओ इस मामले के पर्दाफाश के लिए लगाए गए थे, पर मामले में अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी। तत्कालीन एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले की तकनीकी जांच के लिए राज्य विधि विज्ञान लखनऊ को पत्र भेजा था। वर्तमान एसपी आकाश तोमर ने भी जांच में तेजी के लिए पत्र भेजा था। रविवार को राज्य विधि विज्ञान लखनऊ की टीम वैज्ञानिक जी खान के साथ मुुखलिसपुर रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंची और पुतला रखकर सीन क्रिएट कर मामले के हर पहलुुओं का बारीकी से परीक्षण किया। वैैैज्ञानिक जी खान ने बताया कि सीन क्रिएट कर घटना की परिस्थितियों का आंकलन किया जाता है। इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह समेत भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed