फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शव मिला

शव मिला

Mon, 22 Apr 2019 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
शव मिला
फोटो समाचार...
विज्ञापन

ईंट-भट्ठे के समीप मिला अधेड़ का शव
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन-कुसम्हा स्थित ईंट भट्ठे के समीप सड़क के किनारे एक अधेड़ का शव बरामद हुआ। काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे रुद्रपुर-बरहज मार्ग के किनारे एक अधेड़ का शव मिला। किसी ने इसकी सूचना डॉयल 100 और थाने को दिया। सूत्रों की मानें तो अधेड़ के शरीर में गेहूं के डंठल चिपके हुए थे। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। व्यक्ति के शरीर पर सफेद रंग का पैजामा, शर्ट थी। घटना से पूर्व उसे महेन में देखे जाने की चर्चा रही। लोग पैसे के लेन-देन में हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस मार्ग दुर्घटना से जोड़ कर जांच कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed