{"_id":"59d127ce4f1c1ba8538b53bc","slug":"41506879438-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से शख्स की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से शख्स की मौत
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। धनघटा-उमरिया मार्ग कर शनिवार की शाम लहुरेगांव निवासी शख्स की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर-ट्राली विद्युत पोल से टकरा गई। पोल टूट कर गिर पड़ा। ट्राली में सवार लोग कूद कर अपनी जान बचाएं। सूचना पर पहुंवी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
क्षेत्र के कृपालपुर गांव के लोग घाघरा में मूर्ति विसर्जित कर ट्रैक्टर ट्राली से लौट रहे थे। लहुरेगांव के पास पहुंचे थे कि लहुरेगांव के 55 वर्षीय रामप्रसाद सड़क पार कर रहे थे और ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर बिजली कि पोल से टकरा गया। पोल गिर गया। ट्राली पर सवार लोग कूद कर अपनी जान बचाए। उधर, घायल रामप्रसाद को लोग सीएचसी मलौली ले गए। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, घर वालों में कोहराम मच गया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।