फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बढ़ती पशु चोरी के विरोध में लोगों ने सड़क जाम की

बढ़ती पशु चोरी के विरोध में लोगों ने सड़क जाम की

Sat, 24 Jun 2017 06:07 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
बढ़ती पशु चोरी के विरोध में लोगों ने सड़क जाम की
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र में भैंस चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को धनघटा -खलीलाबाद मार्ग को नाथनगर में जाम कर दिया। ग्रामीण पशु चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस को अक्षम बताते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी किया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर महुली द्वारा जल्द ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के आश्वासन दिए जाने पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

ग्राम अलीनगर सहित आसपास के गांवों के किसानों की भैंस चोरी होने की घटना से नाराज ग्रामीण शनिवार की सुबह नाथनगर चौराहे पर पहुंच गए। ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पशुपालक नीतिन, राममिलन, रामपति, प्रकाश, जगतनारायण का आरोप है कि डायल 100 पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली। ग्रामीणों ने लगभग 15 मिनट तक धनघटा- खलीलाबाद मार्ग को जाम रखा। पशुपालकों का आरोप था कि पुलिस सिर्फ थाने से लेकर सड़क तक वसूूली में लगी हुई है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकने के प्रति उदासीन बनी हुई है। सूचना पर इंस्पेक्टर महुली अनिल सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। तब तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। इंस्पेक्टर द्वार जल्द ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण जाम समाप्त करने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed