फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुलिस ने दिखाई तत्परता

मैजिक चालक और खलासी से 1400 रुपये छीना

Mon, 29 Apr 2019 10:06 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दिखाई तत्परता
CRIME SCENE
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया में रविवार की आधी रात पल्सर सवार दो युवकों ने मैजिक चालक और खलासी से 1400 रुपये छीन लिया। इसके साथ ही धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रात में पुलिस ने केस दर्ज कर सोमवार को दिन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई मोतीचंद ने बताया कि महराजगंज जनपद के टीकर परसौना थाना चौक निवासी संजय पुत्र अदालत ने रविवार की देर रात तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी मैजिक गोरखपुर से फर्नीचर लादकर खलीलाबाद के भगवानपुर आई थी। उसके बाद फर्नीचर उताकर रात में इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में जा रही थी। अभी वह इंडस्ट्रीयल एरिया में प्रवेश किया था कि पल्सर सवार दो युवकों ने मैजिक को रोक दिया। चालक और खलासी को धमकाते हुए उनके पास से 1400 रुपये छीन लिया और फरार हो गए। फरार होते समय एक युवक ने कहा कि चौरसिया जल्दी भागो नहीं तो पुलिस आ जाएगी। एसएसआई ने बताया कि पीड़ित का केस दर्ज करते हुए युवकों की तलाश शुरू की गई तो सोमवार को दिन में मुखबिर की सूचना पर डीघा बाईपास के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान अनूप चौरसिया निवासी बरईटोला और रविंद्र यादव निवासी शास्त्री नगर के रूप में हुई। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed